हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि०

 

 

हडको की नवीन पहलें   

 

सामुदायिक शौचालयों एवं सफाई कार्यक्रम का लक्ष्यबद्ध क्रियान्वयन:

 

हडको ने हाल ही में उपरोक्त योजना तैयार की है, जिसके अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों को व्यस्त बाजारों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, स्कूलों, संस्थानों, अस्पतालों तथा स्लम क्षेत्रों इत्यादि के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है । इसके लिए कारपोरेट क्षेत्र का कोई भी एनजीओ, सीबीओ, स्थानीय सरकार तथा राज्य सरकार के संस्थान इत्यादि इसकी क्रियान्वयनकर्ता एजेन्सी हो सकती है ।

 

इसके लिए हडको कुल परियोजना लागत का 50± या 20,000/-रूपये/प्रति सीट, दोनों में से जो भी कम हो, का अनुदान देगा, जिसे एजेन्सी द्वारा परियोजना में अपना अंशदान निवेश करने के बाद दिया जाएगा ।

 

उत्कृष्ट बांस केन्द्र:

 

बांस आधारित भवन प्रणाली को विकसित करने, इस स्थानीय प्रौद्योगिकी कला के विषय में जानने तथा इसके प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए हडको ने आइआईटी के साथ उनके परिसर में राष्ट्रीय बांस प्रौद्योगिकी संसाधन सुविधा की स्थापना के लिए एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है । इसके अलावा बांस के पैदावार राज्यों को शामिल करते हुए निकट भविष्य में 2 चरणों में 20 उत्कृष्ट बांस केन्द्र स्थापित किए जाने हैं ।

 

सुनामी आपदा के लिए विशेष योजना:

 

हडको ने सुनामी प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रभावित जनता को 6.5 %  तक की इमदादी ब्याज-दर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए नए मकानों की मरम्मत, पुनरूद्वार एवं पुन निर्माण कार्य की एक विशेष ऋण योजना निकाली  है । यह योजना ईडब्ल्यूएस योजनाओं पर वर्तमान में लागू 7.5 % के  प्रति है, जो अपने आप में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किसी भी उधार संस्थान  द्वारा उधार देने की सबसे सस्ती ब्याज-दर है ।

 

 

 

 

होम पेज