परिचय
- इस आचरण संहिता को "हडको" आचरण संहिता तथा आचार नीति” कहा
जाएगा ।
- हडको को इस संहिता में "कम्पनी" कहा गया है ।
- कम्पनी के पास इस समय आचरण, अनुशासन और अपील नियमावली (सीडीए
नियमावली) है । इस आचरण संहिता को स्टाक एक्सचेंज के साथ हुए
सूचीबद्ध करार के खंड 49 के प्रावधानों के अनुपालन में विशेष रूप
से तैयार किया गया है । इस संहिता को सीडीए नियमावली के साथ पढ़ा
जाएगा ।
- यह 31 दिसम्बर, 2005 से लागू होगा ।
दर्शन
कम्पनी ऐसी कॉर्पोरेट संचालन पद्धतियों को अपनाने के प्रति वचनबद्ध होगी, जो एक
तरफ प्रबन्धन की जवाबदेही करेगी तथा दूसरी तरफ अधिकतम
राष्ट्रीय हितो की पूर्ति करेगी । कम्पनी राष्ट्र की सरकार के
आर्थिक विकास, उददेश्यों तथा प्राथमिकताओं के अनुसार अपना
कार्य-व्यापार करेगी ।
हम उद्देश्यों को बनाए रखने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त नियंत्रण प्रणाली
तथा संचालन ढॉचे को निर्धारित करने के लिए निरन्तर प्रर्यासरत
रहेंगे जिसके लिए सरकार ने हमें शामिल किया है । हमारा यह भी
विश्वास है कि राष्ट्र की निरन्तर सेवा के लिए हमें हडको को एक
ऐसे संस्थान के रूप में विकसित करना है जिसकी गतिशीलता और जीवन
शक्ति इसके मूल सिद्धान्तों में निहित है।
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा
सभी निदेशक एवं कर्मचारी अपनी गतिविधियाँ कम्पनी की ओर से तथा
स्वयं व्यक्तिगत आधार पर ईमानदारी सत्यनिष्ठा तथा निष्पक्षता में
चलाएंगे । सभी निदेशक एवं कर्मचारी उचित विश्वास, जिम्मेदारी,
समुचित सावधानी सामर्थ्य एवं परिश्रम से तथा कम्पनी के सर्वोत्तम
हित में एवं निर्दिष्ट दायित्वों को अपने व्यक्तिगत निर्णयों को
अधिनस्थों पर सौंपे बिना पूरा करेंगे ।
वित्तीय रिपोर्ट एवं रिकार्ड
कम्पनी अपने खाते को लेखा एवं वित्तीय रिपोटिंग मानकों के
अनुसार निष्पक्ष और समुचित रूप से तैयार करेगी और उनका रख-रखाव
करेगी, जो कि सामान्यत देश के स्वीकृत मार्गनिर्देशों,
सिद्धान्तों, मानको, कानूनों एवं विनियमों का उल्लेख करते हैं ।
जिनमें कम्पनी अपना कार्य-व्यापार करती है । आंतरिक लेखा एवं
लेखा-परीक्षा प्रक्रियाएं कम्पनी के समस्त कार्य-व्यापार तथा
परिसंपत्तियों के प्रचालन को निष्पक्ष और समुचित रूप से
दर्शाएगी । सभी आवश्यक सूचनाएं कम्पनी के लेखा-परीक्षकों तथा
अन्य प्राधिकृत पार्टियों एवं सरकारी एजेंसियों को उपलब्ध होगी ।
बहियों और रिकार्डो से कम्पनी के कार्य-व्यापार के बारे में
जानबूझ कर कोई भी चूक, अग्रिम आय प्राप्ति, तथा गुप्त बैंक
खाता तथा नीधियाँ नहीं होंगी । वित्तीय खातों में सामग्री को कोई
भी जानबूझ कर गलत पुनर्प्रस्तुतीकरण तथा/अथवा गलत सूचना और
रिपोर्टो को, संबंधित विधि के अन्तर्गत उपयुक्त सिविल अथवा
अपराधिक कार्रवाई करने के अलावा, इस सहिंता के उल्लघंन के रूप
में माना जाएगा ।
कम्पनी प्रवक्ता
प्रेस, मीडिया और वित्तीय विश्लेषकों से सभी जॉच अथवा काल्स
को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अथवा निदेशक वित्त अथवा अध्यक्ष
एवं प्रबन्ध निदेशक द्वारा इसके लिए प्राधिकृत किसी व्यक्ति को
संदर्भित किए जाने चाहिए । अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक या निदेशक
वित्त या प्राधिकृत व्यक्ति ही केवल कम्पनी की ओर से प्रेस से
बात करेगा।
प्रतिस्पर्धा
कम्पनी भारत में पूर्ण रूप से प्रतियोगी और खुली बाजार
अर्थव्यवस्था की स्थापना तथा सहयोग के लिए प्रयासरत रहेगी तथा
देश की आवासीय और शहरी विकास की प्रगतिशील तथा विवेकसम्मत वृद्धि
को प्रौन्नत करने के प्रयास में सहयोग करेगी । विशेष रूप से
कम्पनी ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होगी, जो एकाधिकार, बाजार
में प्रभावी स्थिति, जटिल तथा इसी प्रकार के व्यापार के गलत
तौर-तरीकों को बनाने अथवा उनका समर्थन करते हैं ।
समान अवसर नियोक्ता
कम्पनी सरकार की नीतियों के अनुसार तथा संगठन की आवश्यकताओं के अनुसार अपने सभी
कर्मचारियों तथा रोजगार के लिए योग्य सभी आवेदको को सम्मान अवसर
प्रदान करेगी । कम्पनी के सभी कर्मचारी लिंक उत्पीड़न, चाहे
शारीरिक, मौखिक अथवा मनोविज्ञानिक हों, से मुक्त वातावरण बनाये
रखने के लिए परस्पर गरीमापूर्ण, मर्यादापूर्ण व्यवहार करेंगे ।
कर्मचारी नीतियों और पद्धतियों को इस प्रकार लागू किया जाएगा जो
यह तय करें कि योग्य पात्रों को सभी मामलों में समान अवसर प्रदान
किए गए हैं तथा निर्णय मेरिट पर आधारित हैं ।
हितों का विरोध
कम्पनी के कर्मचारियों को ऐसी स्थितियों से बचना चाहिए,
जिनमें उनके व्यक्तिगत कम्पनी के हितों से टकराते हों । यह ऐसा
क्षेत्र है जिसमें एक बृहत मार्गनिर्देशिका प्रस्तुत करना सम्भव
है परन्तु मार्गनिर्देशक सिद्धांत यह है कि कोई भी विरोध अथवा
सभांवित विरोध मार्गदर्शन और उपयुक्त कार्रवाई के लिए उच्चतम
प्रबंधन को बताया जाना चाहिए ।
लागत जानकारी
कोई भी कर्मचारी कम्पनी की सुविधाओं का दुरूपयोग
नहीं करेगा । सिवाय इसके कि जहाँ ऐसी सुविधाएं व्यक्तिगत प्रयोग
के लिए नीति अथवा विशेष अनुमति के प्रदान की गई हैं, कोई भी
कर्मचारी व्यक्तिगत प्रयोग के लिए कम्पनी सुविधाओं को प्रयोग
नहीं करेगा । यहाँ तक कि कम्पनी प्रयोजनों के लिए उनके प्रयोग
में यह तय करने के लिए सावधानी बरतेगा कि लागत ठीक है तथा कोई भी
दुरूपयोग नहीं है । कर्मचारियों को कम्पनी के खर्चे पर आडंबर से
बचना चाहिए ।
उपहार एवं दान
कम्पनी और इसके कर्मचारियों को कोई भी गैर-कानूनी भुगतान,
पारिश्रमिक, उपहारों, दान अथवा समरूप लाभों को प्रत्यक्ष या
अप्रत्यक्ष रूप से न तो प्राप्त करना चाहिए ओर न ही प्रदान करना
चाहिए जिनका उद्देश्य या प्राप्ति अपने व्यवसाय को चलाने के
लिए बिना प्रतिस्पर्धा के लाभ कमाना होता है । फिर भी, कम्पनी और
इसके कर्मचारी हडको के सीडीए नियमों के अनुसार शादी-विवाह,
वर्षगांठ अथवा धार्मिक अनुष्ठानों जैसे परम्परागत अवसरों पर दिए
जाने वाले उपहार प्राप्त और प्रदान कर सकते हैं ।
राजनीतिक प्रतिबद्धता न रखना
कम्पनी भारत में पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली के
साथ लोकतांत्रिक संविधान एवं प्रणाली के प्रति वचनबद्धता और उसका
समर्थन करेगी । कम्पनी राजनीतिक फायदे के लिए प्रत्यक्ष या
उप्रत्यक्ष रूप से किसी विशेष राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवार का
समर्थन नहीं करेगी । कम्पनी किसी भी विशेष राजनीतिक पार्टी,
उम्मीदवार अथवा अभियान को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कम्पनी
की धनराशि या सम्पति दान के रूप में उपलब्ध या प्रदान नहीं करेगी
।
सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण (एसएचई
विचार)
कम्पनी सुरक्षित और स्वच्छ काम का वातावरण उपलब्ध करने के
प्रति अग्रसर रहेगी तथा अपने कार्यक्षेत्र के वातावरण को बनाए
रखने के संबंध में सभी विनियमों का अपने कार्य-व्यापार के संचालन
में अनुपालन करेगी ।
नियंत्रित सामग्रियों का दुरूपयोग अथवा बेचना, निर्माण करना, बाँटना, कब्जे में
रखना, प्रयोग करना अथवा कार्यक्षेत्र में गैर-कानूनी ड्रग्स अथवा
अल्कोहल का प्रयोग पूर्णत निषेद्य है ।
कॉर्पोरेट नागरिकता
कम्पनी न केवल सभी संबंधित कानूनों तथा विनियमों के अनुपालन
में श्रेष्ठ कॉर्पोरेट सीटीजन बनने के प्रति बचनबद्धता होगी
बल्कि यह उन समुदायों जिनमें यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा
राष्ट्र को मजबूत बनाने के उद्देशय के साथ अपना काम करती है, के
लोगो के जीवन स्तर में सुधार हेतु सक्रिय सहयोग करने के द्वारा
भी प्रतिबद्ध होगी ।
ऐसे सामाजिक दायित्वों में सामुदायिक स्वास्थ्य तथा परिवार
कल्याण, जल प्रबंधन, सिवरेज, निकासी/सफाई व्यवस्था, कूड़ा-कचरा
प्रबंधन, क्षेत्र विकास परियोजना, राजमार्गो को सुगम्य बनाना तथा
आधुनिक विज्ञान एवं प्रबंध तकनीको तथा विशेषज्ञता के प्रयोग को
प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में सामुदायिक प्रयासों की पहल करने
तथा समर्थन करने हेतु शामिल होंगी । राष्ट्रीय और क्षेत्रीय
प्राथमिकताओं के मद्दे-नजर इसकी आवधिक रूप से समीक्षा की जानी
चाहिए ।
ग्राहक संबंध
हडको के सिटीजन चार्टर के अनुसार हडको अपने ग्राहकों के प्रति वचनबद्ध है चूंकि वे
संगठन के अस्तित्व की कुंजी हैं । और इसके लिए हडको उपयुक्त
शिकायत रिकार्डिग एवं निगरानी पद्धति के साथ तीव्र ग्राहक सेवा
के लिए कार्यालय के व्यापक नेटवर्क प्रदान करने के द्वारा
ग्राहकों को समय पर शीघ्रता से एवं सक्षम सेवा सुनिश्चित करेगा
तथा हडको के सिटीजन चार्टर में निहित अन्य वचन बद्धताओं को
सुनिश्चित करेगा ।
तृतीय पक्ष प्रतिनिधित्व
हडको का प्रतिनिधित्व करते समय अन्य पक्ष किसी भी ऐसे कार्य-व्यापार, आचरण और
नीतियों में नहीं शामिल होंगे, जो इस संहिता से एकरूपता नहीं
रखते हो ।
नीतिगत आचरण
कम्पनी प्रत्येक कर्मचारी, जिसमें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
(सीएमडी) तथा अन्य पूर्णकालिक निदेशक शामिल होंगे वे कम्पनी की
ओर से पूरे व्यावसायिक ढंग से, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा, साथ ही
उच्च मनोबल और नैतिक मूल्यों के साथ व्यवहार करेंगे । ऐसा आचरण
निष्पक्ष और पारदर्शी होगा तथा जिसका आभास तृतीय पक्ष को होगा ।
विनियामक अनुपालन
कम्पनी का प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्य-व्यापार के सभी कार्य
क्षेत्रों में लागू सभी नियमों और विनियमों का शब्दश और भावना
दोनों के अनुसार आचरण और अनुपालन करेगा । यदि लागू नियमों और
विनियमों में निर्धारित नीतिगत और व्यावसायिक मानक संहिता से
निम्न स्तर के हैं तो संहिता के मानक लागे होंगे ।
समवर्ती रोजगार
कम्पनी का कोई भी कर्मचारी कम्पनी के सक्षम प्राधिकारी के
पूर्व अनुमोदन के बिना (जैसा कि सीडीए नियमावली में बताया गया
है) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी कार्य व्यापार या
व्यवसाय में शामिल नहीं होगा या हडको की सीडीए नियमावली के
विरूद्ध कोई भी अन्य रोजगार नहीं करेगा ।
कम्पनी की परिसंपत्तियों को संरक्षित
रखना
सामान्य
कम्पनी की परिसंपत्तियों का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए बल्कि कार्य-व्यापार
चलाने के उद्देश्य से उनका उपयोग होना चाहिए जिनके लिए वे
विधिवत् प्राधिकृत हैं । इनमें मूर्त परिसंपत्तियाँ जैसे
उपकरण तथा मशीनरी, सामग्रियाँ (कम्प्यूटर एवं सॉफ्टवेयर सहित)
सुविधाएँ, सामग्रियों, संसाधनों साथ ही अमूर्त परिसंपत्तियाँ
जैसे सांपतिक सूचना, पेटेंट, तथा संगठन के साथ कार्य करने वालों
के साथ सम्बन्ध इनमें शामिल है ।
यदि कम्पनी के उपकरण घर में या बाहर प्रयोग किए जा रहे हैं तो उन्हें चोरी ओर
क्षति से बचाने के उपाय किए जाने चाहिए। जब तक कम्पनी किसी
कर्मचारी को रोजगार से हटाती है तो उस कर्मचारी को सेवा समाप्त
के तुरन्त बाद कम्पनी के सभी उपकरण वापस कर देने चाहिए ।
साफ्टवेयर
कम्पनी के कार्य-व्यापार को चलाने के लिए कर्मचारी द्वारा उपयोग किए गए सभी
साफ्टवेयर समुचित रूप से लाइसेंस प्राप्त होने चाहिए। गैर-कानूनी
अथवा अप्राधिकृत साफ्टवेयर की प्रतियों का उपयोग करने पर कोई भी
कर्मचारी हडको की सीडीए नियमावली के अनुसार अनुशासनिक कार्यवाही
का पात्र होगा । सभी कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी
गैर-लाइसेंसी/समर्थित साफ्टवेयर को हटा दिया जाएगा ।
पारदर्शिता
हडको अपने प्रचालनों और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता पर विश्वास करता है और पालन
करता है । कम्पनी के सभी कर्मचारी यह निश्चय करेंगे कि
कार्य-व्यापार में उनकी कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी है सिवाय
इसके कि जहाँ व्यवसाय की सुरक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करना हो
। ऐसी पारदर्शिता उपयुक्त नीतियों, पद्धतियों और प्रक्रियाओं के
माध्यम से लाई जाएगी ।
गोपनीय सूचना/प्रचार
किसी भी परियोजना/सेवाओं की स्थिति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण/सूचना हडको के
सिटीजन चार्टर के अनुसार प्राप्त की जा सकती है । कोई भी
कर्मचारी कम्पनी में रोजगार के दौरान प्राप्त किसी भी गोपनीय
सूचना को न तो व्यक्तिगत लाभ के लिए और न हीं किसी व्यक्तिगत
फायदे के लिए उजागर या उपयोग करेगा । कोई भी कर्मचारी औपचारिक या
अनौपचारिक रूप से प्रेस या किसी अन्य प्रचार मीडिया को तब तक कोई
भी सूचना नहीं देगा जब तक कि निदेशक वित्त अथवा अध्यक्ष एवं
प्रबंध निदेशक द्वारा विशेष रूप से प्राधिकृत न किया गया हो ।
रिपोटिंग सरोकार
कम्पनी का प्रत्येक कर्मचारी इस संहिता के किसी भी वास्तविक या संभावित उल्लंघन
या किसी घटना/गतिविधि जिसके बारे में वह जागरूक हो जाता है कि
उससे कम्पनी का कार्य व्यापार या छवि प्रभावित होगी, के बारे में
तुरंत प्रबंधन को सूचित करेगा।
विधिक अनुपालन
विधिक और विनियामक अनुपालन सुनिश्चित करना व्यावसाय और क्षेत्रीय प्रमुखों के
वरिष्ठ प्रबन्धकीय कार्मिको की जिम्मेदारी है । कम्पनी ऐसे
कार्यो को स्वीकार नहीं कर सकती जो कि गैर-कानूनी या उसकी छवि को
छति पहुँचाते हों । विधिक एवं विनियामक आवश्यकताएँ जो व्यावसाय
और पहचान को प्रभावित करते हों तथा विधिक क्षेत्र जिसमें वे
कार्य करते हैं, में विकास कार्य को सुनिश्चित किया जाएगा ।
ऐसी स्थिति जिसमें विधि का निहितार्थ स्पष्ट न हो, तो नियत की गई
कार्रवाई प्रतिष्ठित विधिक परामर्शदाता द्वारा समर्थित होनी
चाहिए जिसके मत को दस्तावेज बनाया जाना चाहिए ।
भ्रष्टाचार को रोकना
कम्पनी अपने सभी कर्मचारियों, एजेंटों तथा ग्राहको द्वारा किसी भी प्रकार के
भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,
1988 का पूरा अनुपालन सुनिश्चित करेगी । इतना ही नहीं हडको के
ग्राहक/उधार लेने वाले “हडको के सिटीजन चार्टर” के अनुसार
किसी भी “भ्रष्ट कार्य ” के साथ-साथ “कपटपूर्ण कार्य” नहीं करें
।
जवाबदेही
निदेशक मंडल (बी ओ डी) सामान्य कार्य-व्यापार के दौरान नीतिगत और विधिक मानकों के
प्रति कम्पनी के जुड़ाव की देख-रेख करेगा। सभी कर्मचारी और बीओडी
के सदस्य ऐसे कार्यो को करने या रोकने का वचन देंगें जो कि
कर्मचारियों, सिस्टम तथा कम्पनी की छवि को नुक्सान पहुँचाते हों
।
नए निदेशकों के लिए संहिता
यह आचरण संहिता नए निदेशक (कों) पर भी समान रूप से तभी से लागू होगी जब से वे हडको
में निदेशक का कार्यभार संभालते हैं।
संहिता की आवधिक समीक्षा
इस आचरण संहिता की समीक्षा निदेशक मंडल द्वारा नियमित रूप से यह निश्चय करने के
लिए की जाएगी कि उसमें कानून/विनियामक क्षेत्र में परिवर्तन
दिखाई पड़े और वह प्रासंगिक वर्तमान मुद्दों पर उपयुक्त बल देती
हो ।
अनुशासनिक कार्रवाई
इस आचार सहिंता और आचार नीति में शामिल किए गए मुद्दे कम्पनी, उसके कर्मचारियों,
शेयरधारियों, व्यवसाय सहयोगियों सरकार, के लिए अति महत्वपूर्ण
हैं, तथा उल्लिखित मूल्यों के अनुसार अपना व्यवसाय चलाने की
कम्पनी की योग्यता के लिए आवश्यक है। हम अपने सभी कर्मचारियों से
यह अपेक्षा करते हैं कि वे कम्पनी के लिए अपनी सेवाओं का निर्वाह
करते हुए इन नियमों के प्रति प्रतिबद्ध हों । कम्पनी किसी भी
कर्मचारी जो कम्पनी की नीतियों या किन्ही अन्य नीतियों के
विरूद्ध कार्य करते हों, के विरूद्ध हडको सीडीए नियमावली के
अनुसार उपयुक्त अनुशासनिक कार्रवाई करेगी ।
हडको आचरण संहिता और आचार नीति की प्राप्ति की अभिस्वीकृति
मैंने कम्पनी की आचरण संहिता और नैतिक मूल्यों को प्राप्त और पढ़ लिया है । मैने
कम्पनी की आचरण संहिता तथा नैतिक मूल्यों में निहित मानको और
नीतियों को समझ लिया है तथा यह भी समझ लिया है कि मेरे सेवा
कार्य से संबंधित अतिरिक्त निर्दिष्ट नीतियाँ या कानून हो सकते
हैं । मैं आगे कम्पनी की आचरण संहिता तथा नैतिक मूल्यों का
अनुपालन करने की सहमति देता हूँ ।
नाम :
पदनाम :
कर्मचारी संख्या :
विभाग का नाम :
हस्ताक्षर :
दिनांक :
( कृपया उपरोक्त सूचना भरे और हस्ताक्षर करके कम्पनी सचिवालय विभाग को लौटा दें )
|