हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय मुख्य गतिविधियाँ ऑपरेशंस वित्तीय गृह ऋण सार्वजनिक निवेश हमसे संपर्क करें होम 
अन्य उपयोगी सूचना

1.सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रक्रिया

भारत के नागरिकों द्वारा मांगी गई सूचना के विवरण का उल्लेख करते हुए कोरे कागज पर लिखित में अथवा हिन्दी या अंग्रेजी में इलैक्ट्रानिक माध्यम से केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन लि. को देय समुचित प्राप्ति या डिमाण्ड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के पति नकदी के द्वारा 10/- रुपये की फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है। सूचना के लिए अनुरोध करने वाले आवेदक के लिए कोई कारण अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरण बताना आवश्यक नहीं है सिवाय, उसके कि जो उससे सम्पर्क करने के लिए आवश्यक हो ।

2.निर्धारित फीस

(i) ?धारा 6 की उप-धारा (1) के अन्तर्गत सूचना के लिए आवेदन/अनुरोध के साथ 10/- रुपये  का आवेदन शुल्क जमा होना चाहिए ।

(ii) धारा 7 की उप-धारा (1) के अन्तर्गत सूचना उपलब्ध करने के लिए सूचना का अधिकार (शुल्क और लागत का विनियमन) नियम, 2005 के अनुसार निम्नलिखित दरों पर हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. को देय समुचित प्राप्ति अथवा डिमाण्ड ड्राफ्ट द्वारा या बैंकर्स चेक के प्रति नकदी में शुल्क प्रभारित होगा :-

(क) अपेक्षित प्रतियों के प्रत्येक पृष्ठ (ए-4 या ए-3 साइज पेपर) के लिए 2/- रुपये

(ख) बड़े साइज के पेपर में प्रति लागत मूल्य का वास्तविक प्रभार

(ग) नमूनों अथवा माडलों के लिए वास्तविक लागत या मूल्य

(घ) रिकार्डों के निरीक्षण के लिए, पहले घंटे के लिए कोई शुल्क नहीं ; तथा प्रत्येक बाद के घंटे(अथवा उसके भाग) के लिए 5/- रुपये का शुल्क

(iii)धारा 7 की उप-धारा (5) के अन्तर्गत सूचना प्रदान करने के लिए निम्नानुसार शुल्क लगाया जाएगा :

(क) डिसकेटी या फ्लॉपी में प्रदत्त सूचना के लिए 50/- रुपये प्रति डिसकेटी या फ्लापी

(ख) मुद्रित रुप में प्रदत्त सूचना के लिए प्रकाशन हेतु नियत मूल्य या 2/- रुपये प्रति पृष्ठ फोटो कॉपी ।

(iv) गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों से कोई भी फीस वसूल नहीं की जाएगी ।

(v) यदि सीपीआईओ निर्धारित समय सीमा का अनुपालन न करने में असफल रहता है तो आवेदक को निशुल्क सूचना प्रदान की जाएगी ।

(नोट : सूचना प्रदान करने के लिए धारा 7 की उपधारा (1) के अनुसार आवेदन शुल्क/लगाए गए शुल्क को Receipt on A/c of RTIA GL Code :071040, AL Code : NIL, SL Code : आवेदन शुल्क, फोटोस्टेट व्यय, ईडीपी खर्च तथा निरीक्षण शुल्क(जैसा भी मामला हो) को क्रेडिट किया जाए ।

3. सूचना देने के लिए समय सीमा

(i) आवेदन प्राप्ति की तारीख से 30 दिन

(ii) व्यक्ति के जीवन और आजादी से संबंधित सूचना के लिए 48 घंटे

(iii) निर्दिष्ट अवधि में सूचना प्रदान करने को इंकार माना जाएगा ।

4. पहली अपील

यदि कोई व्यक्ति निर्धारित समय में सूचना के लिए अपने आवेदन पत्र पर निर्णय प्राप्त नहीं करता है अथवा वह सीपीआईओ के निर्णय से असंतुष्ट है तो वह इस अवधि के समाप्त होने अथवा ऐसे निर्णय की प्राप्ति से 30 दिनों के भीतर अपील प्राधिकारी को अपील कर सकता है ।

5. दूसरी अपील

अपील प्राधिकारी के निर्णय से परेशान कोई भी व्यक्ति केन्द्रीय सूचना आयोग अथवा राज्य सूचना आयोग के समक्ष उस तारीख से जब निर्णय लिया गया था अथवा अपील करने के लिए परेशान व्यक्ति द्वारा वास्तव में प्राप्त किए गए निर्णय से 90 दिनों के भीतर दूसरी अपील कर सकता है ।

सूचना प्राप्ति के लिए आवेदन

(सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के अन्तर्गत)

दिनांक -------------------

केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी

हडको

प्रिय महोदय,

मैं भारत का नागरिक हूँ । कृपया निम्नलिखित सूचना मेरे निम्न पते पर भेज दें :

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

मेरी भरसक जानकारी में, उपरोक्त सूचना अधिनियम की धारा 8 एवं 9 से संबंधित नहीं है, जिसके प्रकट करने की छूट है ।

क्या मांगी गई सूचना व्यक्ति के जीवन और आजादी से संबंधित है 

[हाँ/नहीं] (कृपया निशान लगाएं)

अदा की गई फीस का विवरण:

 माध्यम : नकद/डीडी/बैंकर्स चेक

 सन्दर्भ: डीडी/बीसी सं. -------------------- दिनांक -----------------------------

 प्राप्ति सं. ----------------------------------- दिनांक ----------------------------

 राशि ----------------------------------- रुपये

(आवेदक के हस्ताक्षर)

नाम:

पता:

रिकार्डों के निरीक्षण के लिए आवेदन

(सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6 (1) के अन्तर्गत)

दिनांक -------------------

केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी

हडको लि.

प्रिय महोदय,

मैं भारत का नागरिक हूँ । निरीक्षण किए जाने वाले रिकार्डों का विवरण :