हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. (हडको) भारत में आवासीय और शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्वाधीन में एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है । हडको की स्थापना २५ अप्रैल, १९७० को कंपनी अधिनियम १९५६ के अंतर्गत हुई थी । हडको का मूल उद्देश्य देश में आवासीय और शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यक्रमों को चलाना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में रिहायशी उद्देश्यों से मकानों के निर्माण के लिए दीर्घकालीन ऋण प्रदान करना तथा नए अथवा सैटेलाइट टाऊनों और निर्माण सामग्रियों के लिए औद्योगिक उद्यमों को चलाना और वित्तपोषण करना है ।
हडको को देश के गरीबों और वंचित वर्गों की आवासीय जरुरतों को पूरा करने के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व प्राप्त है । हडको द्वारा स्वीकृत रिहायशी यूनिटों का ९५ प्रतिशत भाग ईडब्ल्यूएस/एलआईजी श्रेणी के ग्राहकों के लिए है । हडको कमजोर वर्गों को कम ब्याज दरों पर ऋण सहायता प्रदान करता है तथा ऐसी श्रेणी के ग्राहकों के लिए विशेष परियोजनाएँ चलाता है ।
आवास और शहरी विकास के क्षेत्र में हडको देश में एक अग्रणी तकनीकी वित्तीय संस्थान है । १९७० में अपनी स्थापना से ही हडको के प्रचालनों में बहु-आयामी वृद्धि हुई है और भारत में हडको का एक प्रमुख आवासीय और इन्फ्रास्ट्रक्चर वित्त कंपनी के रूप में उदय हुआ है । हडको द्वारा प्रदत्त सेवाओं में वित्तीय सेवाएँ और ऋण सहायता (सांस्थानिक, वित्त, वैयक्तिक वित एवं सार्वजनिक जमाएँ) ;तकनीकी एवं परामर्श सेवाएं ; प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण,संपदा विकास ; तथा प्रौद्योगिकी विकास शामिल है ।
सेवाओं का प्रकार
1.ऋण
हडको अपने सांस्थनिक ग्राहकों को ऋण सहायता प्रदान करता है जिसमें केन्द्रीय और राज्य सरकारी एजेन्सियाँ, निजी एजेन्सियाँ तथा गैर-सरकारी संगठन/माइक्रो वित्त संस्थान निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए शामिल है :-
क) आवास
- शहरी आवास
- ग्रामीण आवास
- स्टाफ किराया आवास
- सहकारी आवास
- मरम्मत एवं नवीकरण
- स्लम उत्थान एवं पर्यावरण सुधार योजनाएँ
- शहरी आश्रयहीनों के लिए रैन बसेरा
- कामकाजी महिलाएँ स्वामित्व सह-आवास
- वाम्बे
- आईएलसीएस
ख) इन्फ्रास्ट्रक्चर
- भूमि अधिग्रहण
- एकीकृत भूमि अधिग्रहण एवं विकास
- शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर
- जल आपूर्ति एवं सफाई (सीवरेज एवं निकासी)
- सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
- ठोस कचरा प्रबंधन
- पारिस्थितिकी उपयुक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर
- स्लमों का पर्यावरणीय सुधार
- वाणिज्यिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
- क्षेत्र विकास कार्यक्रम
- परिवहन-मार्ग, पुल, परिवहन टर्मीनल, बंदरगाह एवं विमानपत्तन
- टेलीकॉम
- औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
ग) निर्माण सामग्री उद्योग
घ) वैयक्तिक वित्तपोषण - हडको निवास योजना
हडको विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रतियोगी ब्याज दरों पर हडको निवास योजना के अन्तर्गत अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत आवासीय ऋण प्रदान करता है । हडको निवास निम्नलिखित के लिए ऋण सहायता प्रदान करता है :-
- मकान का निर्माण
- मकान या फ्लैट खरीदना
- विद्यमान मकान या फ्लैट में विस्तार या सुधार करना
- सार्वजनिक एजेन्सियों/सरकारी कर्मचारियों की सहकारी समितियों/विख्यात विकासकर्ता
- लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन सहित विद्यमान आवासीय यूनिटों का पंजीकरण
- अन्य संस्थानों से लिए गए विद्यमान आवासीय ऋण को पुनर्वित्तपोषित करना
- गैर-रिहायशी परिसरों के लिए व्यावसायिकों को ऋण
- रिहायशी संपत्ति के प्रति ऋण
२.सार्वजनिक जमा योजना
हडको सार्वजनिक जमा योजना (पीडीएस) के अन्तर्गत निवासी भारतीयों, गैर-निवासी भारतीयों (गैर-प्रत्यावर्तन आधार पर), अभिभावकों के माध्यम से नाबालिग, हिन्दू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ), न्यासों, सहकारी समितियों, देशी कंपनियों आदि से जमाएं आमंत्रित करता है ।
सार्वजनिक जमा योजना के अन्तर्गत हडको निम्नलिखित तीन जमा योजनाओं का प्रस्ताव करता है :-
- हडको रेग्यूलर प्लस - आवधिक आय योजना
- हडको मल्टीप्लायर प्लस - संचयी आय योजना
- हडको कैश सर्टिफिकेट - संचयी आय योजना
सार्वजनिक जमा योजना का विवरण हडको के संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध है अथवा इसे हडको की वैबसाइट http://www.hudco.org/ से भी प्राप्त किया जा सकता है ।
३.तकनीकी एवं परामर्श सेवाएं
हडको विभिन्न आवास एवं शहरी विकास परियोजनाओं के लिए अपने ग्राहकों को निम्नलिखित तकनीकी सेवाएं भी प्रदान करता है :-
- डिजाइन एवं विकास सेवाएं
- सिविल इंजीनियरिंग सेवाएं
- व्यावहारिक अध्ययन करना एवं परियोजना बनाना
- लागत प्रभावी एवं आपदा अवरोधी प्रौद्योगिकी
उपरोक्त तकनीकी सेवाएं हडको से वित्तीय सहायता लेने के इच्छुक सांस्थानिक ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाते हैंअथवा ये सेवाएं मात्र परामर्श के लिए भी दी जाती हैं ।
४.प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सेवाएं
हडको का मानव बसाव प्रबंधन संस्थान (एचएसएमआई) हडको के ग्राहकों के आवास, मानव बसाव प्रबंधन, शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी गरीबी उन्मूलन तथा शहरी शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दे रहा है ।एचएसएमआई विगत में अनेक व्यक्तियों को प्रशिक्षित कर चुका है ।
औपचारिक क्षेत्र के लिए आधारभूत स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में हडको द्वारा स्थापित हडको हैबीटेट पॉलीटेक मास्टर क्राफ्टमैन तथा
मिस्त्रियो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी का प्रसार करने में जुटा हुआ है ।
५.संपदा विकास
हडको उत्कृष्ट गुणवत्ता की संपदा विकास की नवीन परियोजनाएँ चलाता है । शहरी रोजगार एवं गरीबी उपशमन मंत्रालय द्वारा आवंटित भूमि पर मंत्रालय की ओर से विकसित की गई परियोजनाओं में एन्ड्रयूजगंज (हडको प्लेस) तथा भीकाजीकामा प्लेस में (हडको विशाला, हडको त्रिकूट तथा अगस्त क्रांति भवन) निर्मित परियोजनाएँ शामिलहैं
। संसाधन के रूप में भूमि की अवधारणा पर हडको प्रदर्शन परियोजनाओं के रूप में भी परियोजनाएँ चलाता रहा है ।
|