हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय मुख्य गतिविधियाँ ऑपरेशंस वित्तीय गृह ऋण सार्वजनिक निवेश हमसे संपर्क करें होम 

सूचना प्राप्त करने हेतु नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं का विवरण

अनुक्रम सूची 

क्र.सं.

विषय

पृष्ठ सं.

1

कॉर्पोरेट मिशन

1

2

सेवाएं प्रदत्त

1-3

3

सूचना की पहुँच

3

4

हडको की प्रतिबद्धता

4-4

5

ग्राहकों एवं नागरिकों से अपेक्षाएं

4

6

समय अनुसूची

5

7

शिकायत निवारण तंत्र

5-6

8

पारदर्शिता

6

9

मार्गदर्शन एवं लोक परामर्श

6

10

चार्टर एवं निष्पादन लेखा परीक्षा की समीक्षा

6

11

नागरिक चार्टर के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी

6

12

अनुलग्नक - ए हडको के क्षेत्रीय प्रमुखों के पतों की सूची

 

13

अनुलग्नक  – 1  :  कार्यात्मक निदेशक

 

14

अनुलग्नक - 2 : कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यात्मक विभागाध्यक्ष

 

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लि.

सिटीजन चार्टर

1.कार्पोरेट लक्ष्य

पर्यावास बसाव हेतु विश्व के अग्रणी सूचना प्रदानकर्ता तथा वित्तपोषक संगठनों में अपना स्थान बनाना ।

2.कार्पोरेट उद्देश्य

जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सतत्‌ पर्यावास के विकास को बढ़ावा देना ।

3.दायित्व 

हडको का सामाजिक दायित्व देश के गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों की आवास संबंधी जरूरतों को पूर्ण करना है । हडको द्वारा स्वीकृत रिहायशी यूनिट का 50% ईडब्ल्यूएस/एलआईजी श्रेणी के लोगों के लिए है । हडको सब्सिडी ब्याज दरों पर कमजोर वर्ग को ऋण सहायता प्रदान करता है एवं ऐसी श्रेणी के लोगों के लिए विशेष परियोजनाओं का जिम्मा लेता है । 

4.किए गए कारोबार एवं प्रदान की गई सेवाओं का विवरण

हडको देश में आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में अग्रणी तकनीकी-वित्तीय संस्थान है । 1970 में अपनी स्थापना से ही हडको के प्रचालनों में बढ़ोत्तरी हुई है एवं हडको भारत में प्रमुख आवास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर वित्त कंपनी के रूप में उभरा है । हडको द्वारा प्रदान की गई सेवाओं में वित्तीय सेवाएं और ऋण सहायता (सांस्थानिक वित्त, व्यक्तिगत वित्त एवं पब्लिक डिपॉजिट) ; तकनीकी एवं परामर्शी सेवाएं ; प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण ; वास्तविक सम्पदा विकास; एवं प्रौद्योगिकी प्रौन्नति शामिल हैं ।

4.1 वित्तीय सेवाएं एवं ऋण सहायता 

4.1.1 सांस्थानिक वित्त

I सेवाओं के प्रकार

हडको अपने सांस्थानिक ग्राहकों को ऋण सहायता प्रदान करता है जिनमें केन्द्रीय एवं राज्य सरकार एजेन्सियाँ, निजी एजेन्सियाँ एवं गैर-सरकारी संगठन/माइक्रो वित्त संस्थान हैं जो निम्नलिखित प्रयोजनों के लिए हैं

क) आवास

  • शहरी आवास
  • ग्रामीण आवास
  • स्टाफ किराया आवास
  • को-ऑपरेटिव आवास
  • मरम्मत एवं नवीकरण
  • स्लम स्थान एवं पर्यावरण सुधार योजनाएं
  • शहरी आश्रयहीनों के लिए रैन बसेरे
  • कार्यरत महिला मालिकाना कन्डोमिनियम आवास
  • वाम्बे
  • आईएलसीएस

ख) इंफ्रास्ट्रक्चर

  • भूमि अर्जन
  • एकीकृत भूमि अर्जन एवं विकास
  • शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर  
  • जलआपूर्ति एवं स्वच्छता (सीवरेज एवं ड्रेनेज)
  • सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर
  • ठोस कूडा-कचरा प्रबंधन
  • पारिस्थितिकीय समुचित इंफ्रास्ट्रक्चर
  • स्लमों का पर्यावरणीय सुधार
  • वाणिज्यिक इंफ्रास्ट्रक्चर
  • क्षेत्र विकास कार्यक्रम
  • परिवहन-सड़कें, पुल, परिवहन टर्मिनल, बंदरगाह एवं हवाईअड्डे
  • टेलीकाम
  • औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर

ग) निर्मिति केन्द्रों की स्थापना हेतु सब्सिडी 

घ) भवन निर्माण सामग्री उद्योग के लिए ऋण सहायता

II वित्त की ब्याज दरें एवं शर्तें

हडको प्रतियोगी दरों पर अपने ग्राहकों को ऋण प्रदान करता है । ब्याज दरें उच्च आय समूहों को उधार देने में क्रास सब्सिडी की मार्फत आर्थिक रूप से कमजोर वगों के ग्राहकों के लिए कम रखी जाती हैं ।

III स्वीकृति एवं रिलीज के लिए समय सीमा 

(एजेंसी द्वारा सभी अपेक्षित सूचना एवं दस्तावेज के प्रस्तुत करने पर )

योजना का नाम

सेवा का प्रकार

समय निर्धारण

आवास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर

 सेवाएं

स्वीकृति पत्र जारी करना

ऋण अवमुक्तियाँ

12 सप्ताह तक

2  सप्ताह तक

IV वापसी अदायगी 

ऋण की वापसी अदायगी (मूलधन+ब्याज) परिवर्तित/कम होती हुई शेष राशि पर तिमाही आधार पर की जाती है तथापि, तिमाही बकाया आधार पर भी किश्तें चुकाने का विकल्प है ।

4.1.2 व्यक्तिगत वित्त

हडको निवास योजना :

हडको विभिन्न उत्पादों के लिए प्रतियोगी ब्याज दरों पर हडको निवास योजना के अंतर्गत हडको ग्राहकों को व्यक्तिगत आवास ऋण प्रदान करता है । हडको निवास निम्नलिखित के लिए ऋण सहायता प्रदान करती है :

  • मकान निर्माण के लिए
  • मकान या फ्लैट खरीदने के लिए
  • मौजूदा मकान अथवा फ्लैट को बढ़ाने अथवा सुधार करने के लिए
  • किसी सरकारी/एजेन्सी/सरकारी कर्मचारियों की को-ऑपरेटिव सोसायटी/जाने माने बिल्डर से भूखंड खरीदने के लिए
  • ली.जहोल्ड से फ्रीहोल्ड में परिवर्तन सहायता को सम्मिलित करते हुए विद्यमान आवासीय इकाई के पंजीकरण के लिए ।
  • अन्य वित्तीय संस्थानों/बैंकों से परिवर्तन को सम्मिलित करते हुए विद्यमान आवासीय ऋणों का वित्तपोषण करने के लिए ।
  • गैर रिहायशी संपत्ति परिसरों के लिए व्यावसायिकों के लिए
  • रिहायशी संपत्ति के प्रति ऋण

I ऋण के  लिए पात्रता एवं इसका निर्धारण कैसे किया जाता है 

आवेदनकर्ता को ऋण लेने के लिए सेवा में अथवा नियमित आय सहित किसी व्यवसाय अथवा व्यापार में अवश्य होना चाहिए ।

ऋण राशि स्टाम्प डयूटी तथा पंजीकरण जैसी आकस्मिक लागतों सहित आवासीय इकाई की लागत के 85% से अधिक नहीं होगी । अधिकतम ऋण राशि 1 करोड़ रुपये होगी ।

II   ऋण आवेदन

ऋण के लिए आवेदन को संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित फार्म में किसी भी हडको निवास कार्यालय में जमा किया जा सकता है । आवेदन फार्म एवं दस्तावेजों की सूची किसी भी हडको निवास कार्यालय में उपलब्ध है ।

III ब्याज दरें

हडको 25 वर्षों तक की वापसी अदायगी अवधि सहित या तो स्थिर या फिर परिवर्तित ब्याज दरों पर ऋण प्रदान करता है । उधार लेने की ब्याज दरें एवं शर्तें उपयोगकर्ता-हितैषी विकल्पों एवं मूल्य समर्पित सेवाओं सहित अत्यधिक प्रतियोगी हैं ।  

IV फीस

हडको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता है । ऋण प्रस्ताव की स्वीकृति पर उधार लेने वाले के द्वारा नकद में स्वीकृत ऋण राशि का 0.25% प्रतिशत एक मुश्त प्रशासनिक शुल्क (गैर-वापसी योग्य) चुकाया जाना होगा ।

V भुगतान

आवेदक हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन के पक्ष में अकाऊंट पेयी चेक या डिमाण्ड ड्राफ्ट या नकद में शुल्क प्रभार एवं ऋण की वापसी अदायगी कर सकता है ।

VI   हडको निवास योजना की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताएं

  • ऋण की वापसी अदायगी अवधि के दौरान बकाया ऋण राशि को शामिल करने के  लिए निशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा 
  • अनुसूची के आगे ऋण की वापसी अदायगी के लिए कोई दण्ड प्रभार नहीं ।
  • अंतिम दो किश्तों की छूट बशर्तें कि अन्य सभी किश्तें बिना किसी देरी के नियत समय के अनुसार प्राप्त की जाती हों । ऋण वापसी अदायगी अवधि स्थिर ब्याज दर के अंतर्गत 5 वर्षों से अधिक हो ।
  • लागत प्रभावी, आपदारोधी, एवं पर्यावरण हितैषी भवन निर्माण प्रौद्योगिकियों आदि के चयन करने पर हडको के भवन निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा निशुल्क परामर्श ।
  • आंतरिक सज्जा को सम्मिलित करते हुए डिजाइन के क्षेत्र में विभिन्न विकल्प सुझाते हुए डिजाइन पहलुओं पर हडको के डिजाइन विभाग द्वारा निशुल्क परामर्श ।
  • निर्मिति केन्द्रों की मार्फत 10 लागत प्रभावी पद्धतियों को उपयोग में लाते हुए निर्माण विकल्प प्रदान किए जाएगें ।

VII   विभिन्न सेवाओं के वितरण में समय सीमा

हडको निवास योजना के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं के  वितरण हेतु समय सीमा

(वैयक्तिक द्वारा सभी अपेक्षित सूचना एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने पर)

योजना का नाम

सेवा का प्रकार

समय सीमा 

हडको निवास योजना

 योजनाएं

स्वीकृति पत्र जारी करना

ऋण अवमुक्तियाँ

12 सप्ताह 

2  सप्ताह 

4.1.3 सार्वजनिक जमा योजना

हडको सार्वजनिक जमा योजना (पीडीएस) के अन्तर्गत निवासी भारतीयों, गैर-निवासी भारतीयों (गैर-प्रत्यावर्तन आधार पर), अभिभावकों के माध्यम से नाबालिग, हिन्दू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ), न्यासों, सहकारी समितियों, घरेलु कंपनियों आदि से जमाएं आमंत्रित करता है ।

सार्वजनिक जमा योजना के अन्तर्गत हडको निम्नलिखित तीन जमा योजनाओं का प्रस्ताव करता है :-

  • हडको रेग्यूलर प्लस - आवधिक आय योजना
  • हडको मल्टीप्लायर प्लस - संचयी आय योजना
  • हडको कैश सर्टिफिकेट - संचयी आय योजना 

सार्वजनिक जमा योजना का विवरण हडको के संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध है अथवा इसे हडको की वैबसाइट www.hudco.org से भी प्राप्त किया जा सकता है ।

4.2 तकनीकी एवं परामर्श सेवाएं

हडको विभिन्न आवास एवं शहरी विकास परियोजनाओं के लिए अपने ग्राहकों को निम्नलिखित तकनीकी सेवाएं भी प्रदान करता है :-

  • डिजाइन एवं विकास सेवाएं
  • सिविल इंजीनियरिंग सेवाएं
  • व्यावहारिक अध्ययन एवं परियोजना बनाना
  • लागत प्रभावी एवं आपदा अवरोधी प्रौद्योगिकी

उपरोक्त तकनीकी सेवाएं हडको से वित्तीय सहायता लेने के इच्छुक सांस्थानिक ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाते हैं एवं अथवा ये सेवाएं मात्र परामर्श के लिए भी दी जाती हैं ।

4.3 प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सेवाएं

हडको का मानव बसाव प्रबंधन संस्थान (एचएसएमआई) हडको के ग्राहकों को आवास, मानव बसाव प्रबंधन, शहरी विकास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी गरीबी उन्मूलन तथा शहरी शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दे रहा है । एचएसएमआई विगत में अनेक व्यक्तियों को प्रशिक्षित कर चुका है ।

औपचारिक क्षेत्र के लिए आधारभूत स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में हडको द्वारा स्थापित हडको हैबीटेट पॉलीटेक मास्टर क्राफ्टमैन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लागत प्रभावित प्रौद्योगिकी का प्रसार करने में जुटा हुआ है । 

4.4 संपदा विकास

हडको उत्कृष्ट गुणवत्ता की संपदा विकास की नवीन परियोजनाएँ चलाता है । शहरी रोजगार एवं गरीबी उपशमन मंत्रालय द्वारा आवंटित भूमि पर मंत्रालय की ओर से विकसित की गई परियोजनाओं में एन्ड्रयूजगंज (हडको प्लेस) तथा भीकाजी कामा प्लेस में (हडको विशाला, हडको त्रिकूट तथा अगस्त क्रांति भवन) निर्मित परियोजनाएँ शामिल  हैं । “संसाधन के रूप में भूमि” की अवधारणा पर हडको प्रदर्शन परियोजनाओं के रूप में भी परियोजनाएँ चलाता रहा है ।

4.5 प्रौद्योगिकी प्रौन्नति

हडको ने देश में लागत प्रभावी एवं आपदारोधी प्रौद्योगिकी की प्रौन्नति में व्यापक भूमिका निभाई है । हडको निम्नलिखित के द्वारा उपरोक्त प्रौद्योगिकियों को प्रौन्नत करता है ।

  • निर्मिति केन्द्रों की प्रौन्नति एवं स्थापना
  • भवन निर्माण सामग्री उद्योग को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना ।

5. ग्राहकों से उम्मीदें

प्रभावी योजना से संबंधित सूचना ब्रोशर एवं आवेदन फार्म में सूचीबद्ध के अनुसार दस्तावे.जों सहित विधिवत भरे हुए आवेदन फार्म को प्रस्तुत करें ।

  • योजना की स्वीकृति के पश्चात हडको मार्गनिर्देशिकाओं के अनुसार ऋण हेतु सिक्योरिटी प्रदान करें ।
  • आवश्यक दस्तोवेजी फार्म पूर्ण तरीके से भरना एवं ऋण किश्तों के जारी होने से पूर्व विधिक एवं सांविधि अनुपालन पूर्ण करें ।
  • अपने बोनाफाइड कर्तव्य को आगे बढाते हुए स्टाफ को सभी सहायता एवं सहयोग दें ।
  • फंड का उपयोग केवल उसी प्रयोजन के  लिए किया जाता है जिसके लिए फंड स्वीकृत किया गया है।
  • दलालों एवं मध्यस्थों से बचें ।
  • संपति की समुचित देखभाल एवं रखरखाव तथा आबंटन की निबंधनों एवं शर्तों का सख्ती से पालन करें ।
  • इस चार्टर में आगामी सुधार के लिए अपने सुझाव दें ।

6. पारदर्शिता

हडको परियोजनाओं की स्थिति एवं प्रोसेसिंग के संबंध में अपने प्रचालनों एवं प्रक्रियाओं के वर्गीकरणों में विश्वास रखता है एवं पारदर्शिता अपनाता है तथा हडको के सभी अधिकारियों से मूल्यवान ग्राहक द्वारा सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं ।

7. मार्गदर्शन एवं सार्वजनिक परामर्श

हडको द्वारा प्रस्तावित विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के संबंध में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन एवं परामर्श के लिए ग्राहकों का स्वागत है एवं वह कार्पोरेट कार्यालय, स्थानीय मुख्यालय, आंचलिक कार्यालयों या क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं ।

सभी हडको निवास कार्यालयों में सप्ताह के सभी सात दिनों के दौरान व्यक्तिगत आवास ऋण योजना के लिए विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध है ।

8. कार्यकुशलता

हडको अपने ग्राहकों को अपने उत्पादों एवं सेवाओं के कुशलतापूर्वक समयानुसार एवं प्रभावी रूप से वितरण के लिए वचनबद्ध है । अपने ग्राहकों को मूल्यवान सेवाएं एवं हितैषी ग्राहकी प्रदान करने के लिए हडको द्वारा समुचित कार्य नीति एवं कार्य निष्पादन तरीके  अपनाए जाते हैं ।  

9. कार्य समय

कार्यालय का कार्य समय प्रात 09:30 से सायं 6:00 बजे है । लंच समय 1:30 बजे से 2:00 बजे तक है । कार्यालय में किसी भी समय उपरोक्त कार्य समय में पधार सकते हैं । हडको के कार्यालय सोमवार से शुक्रवार प्रत्येक सप्ताह खुले रहते हैं (भारत सरकार के सरकारी अवकाश को बंद रहते हैं) ।

हडको निवास कार्यालय राष्ट्रीय अवकाश एवं महत्वपूर्ण अवकाशों को छोड़कर सभी सातों दिन खुले हैं । हडको निवास के लिए कार्य समय निम्नानुसार है : -      

सोमवार से शुक्रवार:  प्रात  9.00 से सायं  7.00 बजे तक

शनिवार         :  प्रात 09:30 से सायं 5:00 बजे तक

रविवार            :  प्रात 09:30 से सायं 2:00 बजे तक

आवेदन फार्म

हडको निवास योजना के लिए आवेदन पत्र एवं हडको की अन्य सेवाएं क्षेत्रीय कार्यालय एवं कार्पोरेट कार्यालय में उपलब्ध हैं । आवेदन पत्र कार्य दिवसों के दौरान कार्य समय में हडको कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं ।

10. हडको की वचनबद्धता

सिटीजन चार्टर ग्राहक के लिए हडको की वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है चूंकि वह संगठन की महत्वपूर्ण चाबी है ।

  • सभी स्तरों पर कुशल, पारदर्शी, जवाबदेह एवं लागत प्रभावी संगठन प्रदान करता है ।
  • समग्र सत्यनिष्ठा, सभी संभव मानक एवं पर्याप्त पर्यवेक्षण कारते हुए राष्ट्र के साथ-साथ ग्राहक के सर्वोत्तम हित में तथा पारदर्शी तरीके से परियोजनाओं/योजनाओं को स्वीकृत करना उनको आगे बढ़ाना एवं उनका अनुमोदन देना ।   
  • जहाँ तक संसाधन अनुमति दें मुद्रा के लिए मूल्य के सिद्धान्त की गारंटी ।
  • ग्राहकों को तुरन्त सूचना प्रदान करना तथा डाटाबेस इकट्ठा करना ।
  • एकीकरण एवं स्पष्टता के समर्पण सहित स्टाफ द्वारा वचनबद्ध एवं सहायता पूर्ण सेवाएं प्रदान करना ।
  • किसी भी गलती के लिए संभव सुझाव देना तथा स्पष्टीकरण के साथ-साथ तत्काल कार्यनीति बनाना ।
  • उत्तम सेवाओं के लिए जहाँ कहीं भी आवश्यक हो, विद्यमान नीतियों में संशोधन लाना तथा नई नीतियों का सुझाव देना ।
  • समुचित शिकायत रिकार्ड करने तथा अनुवीक्षण प्रणाली सहित तुरंत ग्राहक सेवा के लिए कार्यालय के नेटवक को व्यापक रूप में बढाते हुए ग्राहकों को समयानुसार, तुरन्त एवं कुशल सेवाएं ।
  • यह तय करना कि ग्राहकों के साथ संपर्क करने वाले सभी व्यक्तियों का व्यवहार अच्छा है ।

    निम्नलिखित के द्वारा गुणवत्ता प्रदान करना : -

i प्रस्ताव प्राप्त की तिथि से 15 दिनों के अन्दर पावती जारी करना ।

ii प्रस्ताव की तिथि से 15 दिनों के अन्दर पावती जारी करना ।

iii विभिन्न विभागों में अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम, उनके पदनाम, टेलीफोन एवं अवस्थिति को प्रदर्शित करना ।

  • ऋणों पर ब्रोशर एवं  सेवाएं सभी कार्यालयों से उपलब्ध की जाएंगी ।
  • परीक्षित वित्तीय विवरण सहित वार्षिक रिपोर्ट वित्तीय वर्ष की समाप्ति के  9 महीनों के अन्दर प्रकाशित की जाती है एवं इसको शेयर धारकों द्वारा इसके अनुमोदन की तिथि से  3 महीनों के अन्दर पब्लिक  के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है ।
  • सूचना किओस्क /काऊन्टर कार्पोरेट एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध हैं जो सूचना एवं सुविधा काऊंटर (आईएफसीएस) के रूप में कार्य करते हैं ।

12. शिकायत समाधान तंत्र एवं तंत्र की स्वीकार्यता

हडको के ग्राहक हडको द्वारा दी गई सेवाओं के संबंध में अपनी शिकायतों के लिए हडको क्षेत्रीय कार्यालयों में क्षेत्रीय प्रमुखों से संपर्क कर सकते हैं । क्षेत्रीय प्रमुखों के पते एवं टेलीफोन अनुलग्नक - 1 में संलग्न हैं ।

सेवाओं एवं परियोजनाओं के लिए अपने मामले में असफल होने पर वह कार्पोरेट कार्यालय में कार्यरत्त प्रभावी प्रमुख को अपना अभ्यावेदन दे सकते हैं ।

विभागीय प्रमुखों में निम्नलिखित हैं -

  • कार्यकारी निदेशक (प्रचालन) - आवास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए ।
  • प्रमुख (समुदाय विकास) एनजीओ-एमएफआई योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए ।
  • प्रमुख (डिजाइन एवं विकास) डिजाइन एवं विकास सेवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए ।
  • कार्यकारी निदेशक (रिटेल फाइनांस) - हडको निवास योजना एवं सार्वजनिक जमा योजना (पीडीएस) से संबंधित शिकायतों के लिए ।
  • प्रमुख वित्त (संसाधन जुटाव) - बाण्ड सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए
  • प्रमुख सतर्कता अधिकारी - किसी भी शिकायत के लिए ।

कार्यरत विभागीय प्रमुखों के संपर्क पते एवं टेलीफोन नं. अनुलग्नक - 2 में दिए गए हैं ।

संतोषजनक प्रत्युत्तर न मिलने के मामले में शिकायतें हडको के कार्यकारी निदेशकों या अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक से भी की जा सकती है।                                                                             

                                                                                                                अनुलग्नक  – 1 

कार्यकारी निदेशकगण

श्री के एल ढींगड़ा 

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

फोन: 2464 8420, फैक्स: 2469 7378
ईमेल: cmd@hudco.org

श्री टी.प्रभाकरण

निदेशक वित्त

फोन: 2469 0478, फैक्स: 24620745
ईमेल: t.prabakaran@hudco.org 

श्री एस के त्रिपाठी

निदेशक कार्पोरेट प्लानिंग

फोन: 24628894, फैक्स: 24616732
ईमेल: dcp@hudco.org

 

अनुलग्नक - 2

कार्पोरेट कार्यालय में कार्यशील विभाग अध्यक्ष

श्री टी.के.सान्याल

प्रमुख सतर्कता अधिकारी,

फोन: 24624447, फैक्स: 24365317
ईमेल: cvo@hudco.org

श्री आर के खन्ना

वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक-(रिसोर्स मोबिलाईज़ेशन, बैन्किग एवम इनवैस्टमेन्ट, एनएचबी)

ईमेल: rkkhanna hudco.org

श्री ए.के.कौशिक

कार्यकारी निदेशक वित्त (हैदराबाद क्षेत्रीय कार्यालय)

ईमेल: akaushik@hudco.org

श्रीमती मनोरमा दत्ता

कार्यकारी निदेशक- डिजाईन एवं डेवलपमेंट, पीएसयू,  एसबीयू फ़ॉर  पावर एवं ट्रांसपोर्ट

फोन24647792, ईमेल mdutta@hudco.org

श्री के. सुब्रमणियन

कार्यकारी निदेशक - चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय

फोन-044-28529500, 044-28412711,

ईमेल ksubued@hudco.org

श्री पी एस खुराना

कार्यकारी निदेशक, मुम्बई क्षेत्रीय कार्यालय

फोन-079-26583488

ईमेल  khurana@hudco.org  

श्री डी.सुब्रामणियम

कार्यकारी निदेशक- कोलकता क्षेत्रीय कार्यालय

ईमेल:   edsmi@vsnl.net & subbu@hudco.org

श्री मलय चटर्जी

कार्यकारी निदेशक- चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय

ईमेल  malaychat@hotmail.com

डा.पी.जयपाल

कार्यकारी निदेशक-शहरी एवं क्षेत्रीय योजना, प्रशासन एवं एसबीयू फ़ॉर सोशल  हाऊसिंग कोर इन्फ़्रास्ट्रक्चर

फोन24620353, ईमेल pjayapal@hudco.org

श्री एस.के.चौधरी

कार्यकारी निदेशक- वर्क्स एंड डिसपोसल

ईमेल: edsp@hudco.org , skchau13@hotmail.com 

श्री पी के अग्रवाल

कार्यकारी निदेशक - वित

ईमेल: pagarwal@hudco.org

श्री विवेक कुमार

कार्यकारी निदेशक - आंतरिक लेखा परीक्षा एवं  एच आर डी

फोन: 24627396, फैक्स: 24690804
ईमेल: vivekkumar@hudco.org

श्री एम बालाकृष्णा

कार्यकारी निदेशक  - वित एसबीयू फ़ॉर इमर्जिंग सेक्टर, इन्डस्ट्री, टेलीकाम एवं अन्य इन्फ़्रास्ट्रक्चर

श्री एच के दूबे

कार्यकारी निदेशक - ऑपरेशंस, (रिसोर्स मोबिलाईजेशन एवं एसबीयू फ़ॉर वैल्य़ु एडेड रियल एस्टेट एवं अन्य आवास, स्पैशल प्रोजेक्ट)

फोन: 24647121, फैक्स: 24647121
ईमेल: hkd@hudco.org

श्री एस एस गौर

कार्यकारी निदेशक - विधि एवं सेंट्रल पब्लिक इंफॉरमेशन अधिकारी,
नोडल अधिकारी (जनशिकायत),

फोन: 24651880, फैक्स: 24648428
ईमेल: ssgaur@hudco.org

श्री हरेन्द्र वर्मा

सहायक प्रमुख  (वित्त)/  कम्पनी सचिव,

फोन: 24615534,
ईमेल: hverma@hudco.org