हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय मुख्य गतिविधियाँ ऑपरेशंस वित्तीय गृह ऋण सार्वजनिक निवेश हमसे संपर्क करें होम 
एनजीओ/सीबीओ के माध्यम से आवासीय योजनाएं


हडको एनजीओ के माध्यम से पायलट आधार पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वगा के मकान निर्माण/विस्तार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए ऋण सहायता प्रदान करता है। शहरी गरीबों के लाभ के लिए मकानों के निर्माण अथवा सुधार/मरम्मत/विस्तार की योजनाओं के लिए एनजीओ के माध्यम से हडको की वित्तीय सहायता प्राप्त की जा सकती है । हडको उपरोक्त योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एनजीओ को उधार देने पर भी विचार करेगा । इसके अतिरिक्त ऐसी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए संगठनात्मक क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए एनजीओ को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकती है ।

हडको पिछले तीन वषा के दौरान कम से कम 75 % वास्तविक ऋण वसूली निष्पादन सहित कम से कम 3 से 5 वषा के समेकित सामुदायिक विकास कार्यक्ऱमों का अनुभव रखने वाली स्वैच्छिक एजेन्सियों अथवा एनजीओ के माध्यम से ऐसी योजनाओं के लिए ऋण हेतु भी आवेदन प्राप्त करता है तथा उन पर विचार करता है । हडको की ऋण सहायता के इच्छुक एनजीओ को आवास क्षेत्र के कार्यक्रमों का कुछ अनुभव भी होना चाहिए ।