हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय मुख्य गतिविधियाँ ऑपरेशंस वित्तीय गृह ऋण सार्वजनिक निवेश हमसे संपर्क करें होम 
नियत जमाओं (फिक्स डिपाजिट्स) के प्रति ऋण


जमाकर्ताओं को आसान लिक्वीडिटी प्रदान करने के लिए हडको नियत जमाओं के प्रति ऋण प्रदान करता है

आवेदन केवल निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत नियत जमाओं के प्रति ऋण ले सकता है:

  • हडको रेग्यूलर प्लस : आवधिक आय योजना
  • हडको मल्टीप्लायर प्लस : संचयी आय योजना

योजना के मुख्य आकर्षण -

  • जमाकर्ता अंकित मूल्य का 75% ऋण का पात्र है ।  
  • जमाकर्ता डिपाजिट की शुरुआत की तिथि से 3 महिनों के बाद ही इस सुविधा का लाभ उठा सकता    है ।
  • डिपाजिट पर चुकाए जा रहे ब्याज से 2% अधिक ब्याज लगाया जाएगा । 
  • हडको रेग्यूलर प्लस के जमाकर्ता - आवधिक आय

तथापि योजना में जमाकर्ता को जारी सभी ब्याज वारंटों को जमा करना होगा एवं आगामी समय में उसको कोई भी ब्याज वारंट जारी नही किए जाएंगे एवं ये वारंट कंपनी द्वारा अपने पास रखे जाएंगे तथा जब कभी भी ये वारंट देय होते हैं, तो उसको उसके खाते से भुगतान के रूप में क्रेडिट कर लिया जाएगा ।

  • ऋण की अवधि जमा की परिपक्वता की तिथि तक ही होगी ।
  • जमा के परिपक्व होने पर पूर्ण ऋण की किसी भी राशि का भुगतान एवं इसका समायोजन जमाकर्ता कर सकता है तथापि परिपक्वता की तिथि पर परिपक्व राशि का क्रेडिट ऋण खाते में कर दिया जायेगा एवं ऋण का समायोजन कर दिया जायेगा एवं शेष राशि यदि कोई हो तो उसको जमाकर्ता को वापस कर दिया जाएगा ।

आवेदन कैसे करें

यह बहुत ही आसान है, जमाकर्ता को हडको के कार्यालयों में एक वचन पत्र के साथ हडको के पक्ष में पृष्ठांकित नियत जमा रसीद जमा करनी होगी ।