हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय मुख्य गतिविधियाँ ऑपरेशंस वित्तीय गृह ऋण सार्वजनिक निवेश हमसे संपर्क करें होम 
 

हमारा परिचय

स्थापना

  • हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लि० (हडको) की स्थापना भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्वाधीन उपक्रम के रूप में कम्पनी अधिनियम 1956 के अन्तर्गत 25 अप्रैल, 1970 को हुई थी ।
  • हडको आवास के सामाजिक पहलू तथा उपयोगिता इंफ्रास्ट्रक्चर प्रावधान सामाजिक रूप से वंचितों के लिए संसाधनों के प्राथमिक रूप से नियतन पर बल देता है ।
  • हडको की सर्वत्र व्याप्त तकनीकी-वित्तीय सुविधाओं के प्रभावी फलक को इस तथ्य से देखा जा सकता है कि देश में १६ घरों में एक घर औसत रूप से हडको की वित्तीय सहायता प्राप्त कर चुका है ।
  • अपनी व्यावयायिक उन्मुखता होने के बावजूद, इसने ऐसे क्षेत्रों में बल देना जारी रखा जो कि व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य तथा लाभदायक क्षेत्र होने के बजाय सामाजिक रूप से अधिक प्रासंगिक है । हडको के तकनीकी-आर्थिक रूझान, इसके उच्च क्षमतावान मानव संसाधन तथा इसकी वित्तीय एवं परियोजना पुन इंजिनियरिंग क्षमताओं में इसे आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में सक्षम बनाया है ।
  • सामाजिक सरोकार रखने वाला एक विशिष्ट संस्थान है ।