हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय

मुख्य गतिविधियाँ

ऑपरेशंस

वित्तीय

गृह ऋण

सार्वजनिक निवेश

हमसे संपर्क करें

होम 

सामान्य प्रश्न

प्रश्न 1  हडको क्या है ?

उत्तर :-  हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको) कंपनी अधिनियम, 1956 के अधीन गठित भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्वाधीन सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है । हडको की स्थापना 25 अप्रैल, 1970 को की गई थी ।

प्रश्न 2   हडको के उद्देश्य क्या हैं ?

उत्तर :-

  • रियायशी उद्देश्यों से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों के निर्माण के लिए दीर्घावधि वित्त उपलब्ध कराना ।

  • पूर्णतया अथवा आंशिक रुप से नये उपनगरों की स्थापना करना या उनका वित्तपोषण करना ।

  • आवास तथा नगर विकास कार्यक्रमों के वित्तपोषण के उद्देश्य से विशेष रुप से राज्य आवास (तथा/अथवा शहरी विकास) बोर्डों, सुधार न्यासों, विकास प्राधिकारणों द्वारा जारी किये जाने वाले डिबेन्चरों अथवा बाण्ड को प्राप्त करना ।

  • भवन निर्माण सामग्री उद्योगों की स्थापना करना अथवा उनका वित्तपोषण करना

  • ारत सरकार एवं अन्य स्त्रोतों से समय-समय पर अनुदान अथवा अन्यथा के रुप में देश में आवास एवं शहरी विकास कार्यक्रमों को चलाने तथा उनका वित्तपोषण करने के उद्देश्य से प्राप्त होने वाली राशि का प्रबंध करना ।

  • ारत एवं विदेशों में आवास एवं शहरी विकास कार्यक्रमों से संबंधित डिजाइन परियोजनाओं एवं आयोजना कार्यों के लिए परामर्श सेवाएं प्रोन्नत करना, स्थापित करना, सहायता देना, संयुक्त रुप से चलाना अथवा उपलब्ध करना इत्यादि ।

प्रश्न 3   इसका मिशन क्या है ?

उत्तर :-  जीवन गुणवत्ता में बढोत्तरी के लिए टिकाऊ पर्यावास विकास को बढ़ाना देना ।

प्रश्न 4   इसका विज़न क्या है ?

उत्तर :-  पर्यावास विकास के लिए विश्व के अग्रणी सूचना प्रदानकर्ता एवं वित्तपोषक संस्थानों में अपना स्थान बनाना ।

प्रश्न क्या हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको) आवास वित्त कंपनी है और यदि हाँ, तो हडको का विनियामक कौन है ?

उत्तर :-  हडको, राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के पास पंजीकृत एक आवास वित्त कंपनी है जिसकी स्थापना आवास वित्त कंपनियों के विनियामक के रुप में कार्य करने के लिए स्थानीय एवं क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर आवास वित्त संस्थानों को बढ़ावा देने हेतु एक प्रधान एजेन्सी के रुप में कार्य करने के लिए संसद के अधिनियम के तहत की गई थी

प्रश्नक्या हडको आईएसओ प्रमाणित संस्थान है ?

उत्तर :-  जी हाँ, हडको को परियोजना, रिटेल वित्तपोषण सेवाओं तथा वित्तपोषण, परामर्श, संयुक्त उद्यम तथा मानव बसाव आयोजना एवं प्रबंधन के लिए संसाधन जुटाव के कार्य को शामिल करते हुए इसकी संपूर्ण गतिविधियों हेतु गुणवत्ता प्रबंधन आईएसओ 9001 : 2000 प्रमाणीकरण मिला हुआ है । कंपनी को यह प्रमाणपत्र युनाइटेड किंग्डम एक्रीडेशन सर्विस (यूकेएएस) तथा दि नेशनल इक्रीडीटेशन बोर्ड फ़ॉर सर्टिफिकेशन बॉडीज़ (एनएबीसीबी) से मिला है ।

प्रश्नसार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रुप में हडको की क्या स्थिति है ?

उत्तर :-  हडको मिनी रत्न शेडयूल-ए का पीएसयू है

प्रश्न 8   हडको कर्मचारियों को वेतन ढांचा/स्तर क्या है ?

उत्तर :-  हडको कर्मचारियों का वेतन ढाँचा/स्तर निम्नानुसार है -

वेतनमान

स्तर

27750-750-31500

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक

25750-650-30950

निदेशक

23750-600-28550

वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (-9)

20500-500-26500

कार्यकारी निदेशक (-7)

18500-450-23900

प्रमुख (-6)

16000-400-20800

उप प्रमुख (-5)

14500-350-18700

सहायक प्रमुख (-4)

13000-350-18250

वरिष्ठ अधिकारी (-3)

10750-300-16750

अधिकारी (-2)

8600-250-14600

सहायक अधिकारी (-1)

6550-200-11350

सहायक अधिकारी ग्रेड - (-0)

5550-145-8450

सहायक श्रेणी - (एनई-5)

5150-135-7850

सहायक श्रेणी - (एनई-4)

4800-125-7300

सहायक श्रेणी- (एनई-3)

4500-115-6800

अटेन्डेट फराश (एसजी) (एनई-2)

4300-105-6400

अटेन्डेट फराश (एनई-1)

प्रश्न 9   हडको कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु क्या है ?

उत्तर :-   हडको कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष है ।

प्रश्न 10  हडको का संसाधन आधार क्या है ?

उत्तर :-   हडको को 2 करोड़ रुपये के साम्य आधार से गठित किया गया था । विगत वर्षों में सरकार ने इसका साम्य आधार बढ़ाया है । वर्तमान में हडको का प्राधिकृत पूंजी आधार 2500 करोड़ रुपये तथा प्रदत्त पूंजी 2001.90 करोड़ रुपये है । नवीनतम अद्यतनों के लिए कृपया हडको वेबसाइट www.hudco.org देखें ।

प्रश्न 11   हडको के क्या कार्यक्रम हैं ?

उत्तर :-   हडको निम्नलिखित कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ पहुंचाता है -

   आवास  

  • शहरी आवास

  • ग्रामीण आवास

  • स्टाफ किराया आवास

  • मरम्मत एवं नवीनीकरण

  • शहरी क्षेत्रों में फुटपाथ पर रहने वालों के लिए आश्रय एवं सफाई सुविधाएँ (रैन बसेरा तथा भुगतान करो प्रयोग करो शौचालय)

  • कामकाजी महिलाओं के लिए सह-स्वामित्व आवास

  • निजी निर्माताओं/संयुक्त क्षेत्र के माध्यम से आवास

  • हडको निवास की मार्फत व्यक्तिगत आवास ऋण

  • भूमि अधिग्रहण

  • जवाहर लाल नेहरु शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम)

  इन्फ्रास्ट्रक्चर

  • एकीकृत भूमि अधिग्रहण एवं विकास

  • गन्दी बस्तियों का पर्यावरण सुधार

  • उपयोगिता इन्फ्रास्ट्रक्चर

  • सामाजिक इन्फ्रास्ट्रक्चर

  • आर्थिक एवं व्यावसायिक इन्फ्रास्ट्रक्चर

  निर्माण प्रौद्योगिकी

  • निम्न स्तर पर प्रौद्योगिकी अन्तरण के लिए र्निमिति केन्द्र

  • भवन निर्माण सामग्री उद्योग

  परामर्श सेवाएं

  • आवास, शहरी विकास एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर में परामर्श

 अनुसंधान एवं प्रशिक्षण

  • सभी उधारकर्ता एजेन्सियों को तकनीकी सहायता एवं क्षमता निर्माण, मानव बसाव आयोजना तथा प्रबंधन में अनुसंधान प्रशिक्षण एवं नेटवकग

प्रश्न 12  हडको ऋण सहायता के लिए पात्र उधारकर्ता कौन से हैं ?

उत्तर :-    पात्र उधारकर्ता निम्न हैं -

  • राज्य स्तरीय वित्तपोषण संस्थान/सहकारिताएँ

  • जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड

  • विकास प्राधिकरण

  • आवास एवं शहरी विकास के लिए राज्य के कार्यात्मक उधारकर्ता

  • न्यू टाउन विकास उधारकर्ता

  • क्षेत्रीय आयोजना बोर्ड

  • सुधार ट्रस्ट

  • नगर निगम/परिषद

  • संयुक्त क्षेत्र की कंपनियाँ

  • सहकारी समितियाँ/ट्रस्ट

  • एनजीओ

  • निजी क्षेत्र की कंपनियाँ/उधारकर्ता, जिनमें बीओटी ऑपरेटर, रियायतदाता शामिल हैं ।

प्रश्न 13   आवास वित्त के अंतर्गत परियोजनाओं की विभिन्न श्रेणियाँ कौन सी हैं ?

उत्तर :-    आवासीय परियोजनाओं के सभी प्रकारों में निम्नलिखित शामिल हैं -

  • किराया आवास

  • शहरी आवास  

  • सहकारी आवास

  • सामुदायिक शौचालय

  • स्लम सुधार

  • पुलिस आवास सहित स्टाफ आवास

  • मरम्मत एवं नवीनीकरण

  • एनसीओ द्वारा आवास

  • निजी क्षेत्र के आवास

  • टेकआउट वित्त

  • भू-अर्जन-सह-निर्माण योजनाएँ

  • व्यक्तिगत आवास

सम्पदाएँ जैसे मॉल, बाजार काम्प्लेक्स, कार्यालय काम्प्लेक्स, आईआईटी पार्क, होटल, रिसोर्ट, मनोरंजन स्थल,