|
हडको को एन्टरप्राइज
एक्सीलेंस अवार्ड
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (हडको)
को इंडियन इन्स्टीटयूशन ऑफ इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग द्वारा इसकी
वित्तीय एवं
प्रचालनात्मक सुदृढ़ता के लिए
"एन्टरप्राइज एक्सीलेंस अवार्ड 2007" दिया गया है ।
यह पुरस्कार गोवा विधान सभा के अध्यक्ष श्री प्रतापसिंह
रावजी राणे द्वारा 16 मई 2008 को गोवा में सीईओ सम्मेलन के उद् घाटन अवसर
पर दिया गया ।
पुरस्कार देने के लिए पांच पहलुओं को ध्यान में रखा गया
था जिनमे वित्तीय सुदृढ़ता/उपलब्धि, आंतरिक प्रक्रियाएं, नवीनता, सीखना एवं
बाहरी उपभोक्ता उन्मुखीकरण शामिल हैं । पुरस्कार प्राप्त करने वाली अन्य
कंपनियों में ओएनजीसी, आईओसीएल, एनटीपीसी तथा कोल इंडिया शामिल है ।
|