|
हाउसिंग एंड अर्बन
डेवलपमेंट
कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय (एमओएचयूपीए)
को 18.23 करोड रुपये का अन्तरिम लाभांश अदा किया है। इस लाभांश का चैक 26
मई 2008 को श्री के एल ढींगडा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हडको द्वारा
कुमारी शैलजा, माननीय मंत्री, आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन (स्वतंत्र
प्रभार) को
भेंट किया।
आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय
को चुकाए गए 18.23 करोड रुपये के अन्तरिम लाभांश के अलावा, हडको
ग्रामीण
विकास मंत्रालय तथा शहरी विकास मंत्रालय को भी क्रमशः 5.46 करोड रुपये तथा
2.66 करोड रुपये का अन्तरिम लाभांश अदा कर रहा है। इससे पहले हडको ने
जनवरी 2008 में 20.68 करोड रुपये का लाभांश अदा किया है। इस प्रकार हडको
द्वारा अब तक चुकाया गया कुल लाभांश 47.03 करोड रुपये है। |