हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ISO 9001: 2000 प्रमाणित कम्पनी

हमारा परिचय मुख्य गतिविधियाँ ऑपरेशंस वित्तीय गृह ऋण सार्वजनिक निवेश हमसे संपर्क करें होम 
सहकारी आवास

सहकारी आवास, आवासीय क्षेत्र का एक ऐसा पक्ष है जिसे हडको की पर्याप्त सहायता तथा समर्थन प्राप्त हुआ है । हडको ने अपनी वार्षिक ऋण स्वीकृति का एक निश्चित प्रतिशत सहकारी क्षेत्र के लिए निर्धारित किया है जिसके आगामी वर्ष में और बढ़ाए जाने की संभावना है ।

ऐसी योजनाओं के अन्तर्गत, हडको शीर्ष आवास निर्माण सहकारी समितियों, राज्य स्तरीय आवास वित्त समितियों तथा आवास मंडलों को शहरी आवास योजनाओं के नियमों के अनुसार सहकारी समितियों के सदस्यों की आवास परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करता है ।